एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस (मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक) दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है।

विभाग ने घने कोहरे के लिए एक परामर्श जारी कर चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को विमानन, रेलवे और राज्य परिवहन की सारिणी के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है।

आईएमडी के मुताबिक, ''गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।''

दृश्यता कम होने से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं और बृहस्पतिवार को दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें देरी से चलीं।

आईएमडी ने बताया कि शाम 5.30 बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी।

इस बीच, बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ''अच्छा'', 51 से 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 से 200 के बीच ''मध्यम'', 201 से 300 के बीच ''खराब'', 301 से 400 के बीच ''बेहद खराब'' और 401 से 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).