एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मौसम विभाग ने केरल के दो जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के दो जिलों-उत्तरी मलप्पुरम और कन्नूर के लिए बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए वहां विभिन्न इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया।

देश की खबरें | मौसम विभाग ने केरल के दो जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

तिरुवनंतपुरम, 16 अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के दो जिलों-उत्तरी मलप्पुरम और कन्नूर के लिए बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए वहां विभिन्न इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया।

विभाग ने राज्य के दस जिलों-पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, वायनाड और कासरगोड में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।

‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच बहुत भारी बारिश, जबकि ‘येलो अलर्ट’ का मतलब छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश से है।

केरल के कई हिस्सों में बुधवार को तेज हवाओं और गरज के साथ रुक-रुककर बारिश हुई।

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उन इलाकों में रह रहे लोगों से प्राधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है, जो भूस्खलन और मिट्टी धंसने के लिहाज से संवेदनशील हैं।

एसडीएमए ने कहा कि नदियों के किनारे और बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी प्राधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).