एजेंसी न्यूज

Weather Update: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Weather Update: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की
मानसून (pixabay)

शिमला, 27 जुलाई : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्य में नदियों और अन्य जल निकायों के पास नहीं जाने की सलाह दी है.

केन्द्र ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने की चेतावनी भी दी. राज्य में 27 और 28 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड' अलर्ट जारी किया गया है, 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 30 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. यह भी पढ़ें : Weather Update: तेज बारिश से दिल्ली का बुरा हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम कार्यालय ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान ऊना में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कार्यालय ने बताया कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में जनजातीय जिले में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).