देश की खबरें | मौसम विभाग ने मप्र के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की।

भोपाल, 30 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की।

एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा आईएमडी ने राज्य के बड़े हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के दो येलो अलर्ट जारी किए हैं।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय की मौसम विज्ञानी एकता सिंह ने कहा कि यह अलर्ट शुक्रवार सुबह तक के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों- ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी अलर्ट में कहा गया है कि इंदौर, रतलाम और उमरिया सहित 18 जिलों में भारी बारिश होगी, जबकि भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और चंबल सहित 10 संभागों के जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि मानसून ने नीमच और रतलाम जिलों को छोड़कर पूरे राज्य को कवर कर लिया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में जबलपुर और सागर में क्रमश: 90.4 मिलीमीटर और 64.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि मध्य प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे तक 31.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इस बीच, बुधवार शाम छतरपुर जिले में बिजली गिरने की चार घटनाओं में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नाथू यादव (66), सुखरतिया कुशवाहा (50), सुरती यादव (12) और प्रिंस रायकवार (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायल हुए पांच अन्य लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी