देश की खबरें | मौसम विभाग ने केरल के पांच जिलों मे ऑरेंज अलर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगातार जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावाना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।
तिरुवनंतपुरम, आठ जून केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगातार जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावाना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।
आईएमडी के अनुसार, पथनमथिट्टा के दक्षिणी जिले और कोझिकोड वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के उत्तरी जिलों को दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
मौसम एजेंसी ने राज्य के आठ जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है, जिसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है|
रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 सेमी से 20 सेमी की बहुत भारी बारिश है, और पीले अलर्ट का मतलब 6 सेमी और 11 सेमी के बीच भारी बारिश है।
भारी बारिश खतरे पैदा करती है, इसलिए केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इस बीच, जिला अधिकारियों ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में अरुविक्कारा बांध के गेट शनिवार सुबह 25 सेमी ऊपर उठा दिए गए।
उन्होंने कहा कि आने वाले घंटों में गेट और ऊंचे किए जा सकते हैं तथा आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

