एजेंसी न्यूज

WB Heavy Rain Forecast: मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 14 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

WB Heavy Rain Forecast: मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 14 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया
बारिश (Photo Credits: PTI)

कोलकाता, 10 सितंबर : मौसम विभाग ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार से सोमवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल और 12 सितंबर से 14 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. विभाग ने 11 और 12 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. यह भी पढ़ें : दिल्ली में पशुओं में अब तक लंपी के 173 मामले सामने आए, किसी मवेशी की मौत नहीं

विभाग ने अगले 36 घंटों में पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. विभाग ने मछुआरों को शनिवार से सोमवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).