खेल की खबरें | मेस्सी की चुप्पी ने बार्सिलोना में उनके भविष्य को लेकर आशंकांए बढ़ायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्सिलोना की पिछले सप्ताह चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 8-2 से हार के बाद मेस्सी ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है जिससे उनके इस मशहूर फुटबॉल क्लब के साथ बने रहने को लेकर आशंकाएं पैदा हो गयी हैं।
बार्सिलोना की पिछले सप्ताह चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 8-2 से हार के बाद मेस्सी ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है जिससे उनके इस मशहूर फुटबॉल क्लब के साथ बने रहने को लेकर आशंकाएं पैदा हो गयी हैं।
उन्होंने इस सत्र में पूर्व में अपना असंतोष जताया था और लिस्बन में शर्मनाक हार के बाद स्थितियां और बिगड़ गयी है।
मेस्सी पिछले लगभग दो दशक से कैटलन स्थित इस क्लब से जुड़े हुए हैं। उनका बार्सिलोना के साथ अनुबंध 2020-21 सत्र के आखिर तक है।
मेस्सी के भविष्य को लेकर पहले से ही अटकलें लगायी जा रही थी और बायर्न के खिलाफ खराब प्रदर्शन से इनको बल मिला है।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए रवाना हुए दिल्ली, देखें तस्वीर.
यह आशंकाएं तब और गहरा गयी जब कैटलन रेडियो स्टेशन आरएसी1 ने गुरुवार को दावा किया कि अर्जेंटीना के इस दिग्गज ने बार्सिलोना के नये कोच रोनाल्ड कोमैन से मिलकर कहा कि वह अभी खुद को क्लब में ‘अंदर की बजाय बाहर’ ज्यादा देख रहे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार मेस्सी ने कोमैन से कहा कि क्लब के साथ उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और वह बार्सिलोना की वर्तमान परिस्थितियों से खुश नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)