खेल की खबरें | मेस्सी सातवीं बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, पुतेलास सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस, 30 नवंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी ने रिकॉर्ड सातवीं बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘फीफा बलोन ओ डोर’ पुरस्कार मिला जिन्होंने बार्सीलोना के साथ आखिरी सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अर्जेंटीना के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता ।
पेरिस, 30 नवंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी ने रिकॉर्ड सातवीं बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘फीफा बलोन ओ डोर’ पुरस्कार मिला जिन्होंने बार्सीलोना के साथ आखिरी सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अर्जेंटीना के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता ।
34 वर्ष के मेस्सी के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेटीना ने जुलाई में कोपा अमेरिका खिताब जीता ।
मेस्सी ने पुरस्कार जीतने के बाद अनुवादक की मदद से कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । नये खिताबों के लिये लड़ते रहना अच्छा लगता है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ पता नहीं अभी कितने साल बाकी है लेकिन उम्मीद है कि काफी समय है। मैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना में सभी साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं ।’’
मेस्सी के 613 अंक रहे जबकि पोलैंड के स्ट्राइकर राबर्ट लेवांडोवस्की 580 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे ।
वहीं महिला वर्ग में अलेक्सिया पुतेलास ने बार्सीलोना और स्पेन के लिये अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पुरस्कार जीता ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

