एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ला लिगा से पहले मेस्सी की मांसपेशियों में खिंचाव, अलग कर रहे हैं अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्लब ने बयान में कहा कि मेस्सी की दायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।

खेल की खबरें | ला लिगा से पहले मेस्सी की मांसपेशियों में खिंचाव, अलग कर रहे हैं अभ्यास

क्लब ने बयान में कहा कि मेस्सी की दायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘वह इससे जुड़े खास व्यायाम कर रहे हैं और किसी गैरजरूरी जोखिम से बचना चाहते हैं क्योंकि टीम के पहले मैच में अब केवल आठ दिन का समय बचा है। ’’

यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.

बार्सिलोना ने कहा, ‘‘मेस्सी को अगले कुछ दिनों में टीम से जुड़ जाना चाहिए।’’

ला लिगा कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग पिछले तीन महीने से निलंबित है। बार्सिलोना इसके बाद अपना पहला मैच खेलने लिये 13 जून को मालोर्का जाएगा।

यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.

मेस्सी ने बुधवार को भी अलग अभ्यास किया था। उन्होंने और पूरी टीम ने गुरुवार के दिन विश्राम किया।

इस बीच बार्सिलोना ने कहा कि शनिवार का अभ्यास सत्र टीम के अभ्यास केंद्र के बजाय कैंप नोउ में आयोजित किया जाएगा।

मेस्सी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सत्र के शुरू में लगभग दो महीने तक नहीं खेल पाये थे। उन्होंने अभी लीग में सर्वाधिक 19 गोल किये हैं जो रीयाल मैड्रिड के करीम बेंजामा से पांच गोल अधिक है। मेस्सी ने इसके अलावा 12 गोल करने में भी मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).