Sandeshkhali: तृणमूल कांग्रेस NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ करेगी चुनाव आयोग में शिकायत
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी.
कोलकाता, 10 मई : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी. एनसीडब्ल्यू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश की थी कि संदेशखालि में महिलाओं पर कथित हिंसा और अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए.
पश्चिम बंगाल की मंत्री और टीएमसी प्रवक्ता शशि पांजा ने कहा, "पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी." यह भी पढ़ें : अय्यर ने पाक संबंधी टिप्पणी पर कहा, भाजपा का अभियान ‘लड़खड़ा’ रहा है, इसलिए पुराना वीडियो लाया गया
संदेशखालि पर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे जिन्हें तृणमूल कांग्रेस ने शेयर किया था. पीटीआई- ने टीएमसी द्वारा साझा किए गए वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

