विदेश की खबरें | मर्केल की पार्टी का नेतृत्व गवर्नर लैशेट के हाथ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लैशेट ने क्रिस्चन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के ऑनलाइन सम्मेलन में रूढ़िवादी फ्रेडरिक मर्ज़ को शिकस्त दी है। लैशेट को 521 वोट मिले तो मर्ज़ को 466 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा तीसरे प्रत्याशी प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि नॉरबर्ट रॉएटजन मतदान के पहले ही दौर में बाहर हो गए थे।

लैशेट ने क्रिस्चन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के ऑनलाइन सम्मेलन में रूढ़िवादी फ्रेडरिक मर्ज़ को शिकस्त दी है। लैशेट को 521 वोट मिले तो मर्ज़ को 466 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा तीसरे प्रत्याशी प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि नॉरबर्ट रॉएटजन मतदान के पहले ही दौर में बाहर हो गए थे।

इस चुनाव के नतीजे की अब आधिकारिक रूप से डाक मत पत्रों के जरिए पुष्टि करानी होगी जिसके एक औपचारिकता रहने की उम्मीद है लेकिन जर्मनी के कानून के तहत यह जरूरी है।

बहरहाल, शनिवार को हुआ मतदान इस बात को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता है कि इस साल 26 सितंबर को होने वाले चुनाव में चांसलर पद के लिए मध्य दक्षिणपंथी पार्टी की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा, लेकिन उम्मीदवार के चयन में लैशेट की बड़ी भूमिका होगी या वह खुद चुनाव लड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि मर्केल 2005 से जर्मनी की चांसलर हैं और उन्होंने 2018 के अंत में कहा था कि वह पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सीडीयू के प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

बहरहाल नए नेता पर फैसला होने से जर्मनी की सबसे मज़बूत पार्टी में नेतृत्व को लेकर 11 महीने से चल रही अनिश्चितता पर विराम लग गया है। पार्टी की निवर्तमान प्रमुख एनेग्रेट क्रैम्प-कर्रेनबाउर पार्टी पर अपनी पकड़ स्थापित करने में नाकाम रही थीं और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए होने वाले मतदान को कोरोना वायरस महामारी की वजह से दो बार टाला गया है।

साल 2017 में नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के गवर्नर निर्वाचित हुए 59 वर्षीय लैशेट ने प्रतिनिधियों से कहा, “हमें स्पष्ट बोलना चाहिए लेकिन ध्रुवीकरण नहीं करना चाहिए। हमें समाज को एक साथ रखने, एकीकृत करने में सक्षम होना चाहिए।“

उन्होंने कहा, “ अगर हम मजबूत होंगे तो हम जीतेंगे।“

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\