देश की खबरें | दिल्ली में पारा लुढ़का, वायु गुणवत्ता में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है। हालांकि हवा की गति तेज होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह "मध्यम" श्रेणी में पहुंच गयी है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र, अनशन की दी चेतावनी.

न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है क्योंकि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाओं के चलते रहने का अनुमान है।

दिल्ली की रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार को इसमें सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses’ Strike: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, कोरोना महामारी और ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की बातों का दिया हवाला.

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया। वहीं रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 305 और शनिवार को 356 रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now