देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद पारे में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई जिसके बाद मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
चंडीगढ़, 31 मई चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई जिसके बाद मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने यहां बताया कि हरियाणा और पंजाब की साझी राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े | नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया SpaceX Dragon सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा.
नारनौल में 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के लुधियाना, पटियाला और मोहाली में बारिश हुई।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2487 नए मरीज पाए गए, 89 की मौत: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे है। अमृतसर में पारा 30.8 और पटियाला में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अगले एक दिन में कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं, पंजाब में भी अगले एक दिन में कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

