जरुरी जानकारी | पहली तिमाही में वस्तु निर्यात घटकर 111.7 अरब डॉलर रहेगा :एक्जिम बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश से वस्तुओं का निर्यात घटकर 111.7 अरब डॉलर रहेगा।

मुंबई, 12 जून भारतीय निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश से वस्तुओं का निर्यात घटकर 111.7 अरब डॉलर रहेगा।

एक्जिम बैंक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के चलते देश के निर्यात में पहली तिमाही में गिरावट आने की आशंका है।

एक्जिम बैंक ने कहा, ‘‘आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं सहित चुनिंदा प्रमुख व्यापारिक भागीदार देशों में लगातार जारी सुस्ती से देश का निर्यात प्रभावित होगा।’’

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वस्तुओं का निर्यात 116.7 अरब डॉलर रहा था।

निर्यात को वित्तपोषित करने वाले बैंक ने कहा कि पहली तिमाही में गैर-तेल निर्यात 86.6 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

उसने कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद देश का निर्यात मजबूत बना हुआ है। आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों तथा भू-राजनीतिक तनाव के बाद भी 2021-22 की दूसरी तिमाही से निर्यात का आंकड़ा लगातार 100 अरब डॉलर से ऊपर बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज