एजेंसी न्यूज

Pune Road Accident: पुणे में मर्सिडीज कार मोटरसाइकिल से टकराकर पुल से नीचे गिरी, एक की मौत, तीन घायल

पुणे में शनिवार सुबह एक मर्सिडीज ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फिर पुल से नीचे गिर गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सिंहगढ़ रोड इलाके में वडगांव पुल पर सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई.

Pune Road Accident: पुणे में मर्सिडीज कार मोटरसाइकिल से टकराकर पुल से नीचे गिरी, एक की मौत, तीन घायल

पुणे, 3 मई : पुणे में शनिवार सुबह एक मर्सिडीज ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फिर पुल से नीचे गिर गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सिंहगढ़ रोड इलाके में वडगांव पुल पर सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई.

उन्होंने कहा कि इस घटना में मोटरसाइकिल चालक कुणाल हुशर की मौत हो गई और पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया. कुणाल पिंपरी चिंचवड़ निवासी था. पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने कहा, ‘‘एक मर्सिडीज ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पुल से नीचे सर्विस रोड पर गिर गई. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल ले जाया गया , लेकिन उसकी मौत हो गई.’’ यह भी पढ़ें : पंजाब के युवकों के लिए फर्जी शेंगेन वीजा का इंतजाम करने वाला ‘एजेंट’ गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कार सवार लोग भी घायल हुए हैं. अधिकारी ने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि चालक की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं दुर्घटना के समय वह नशे में तो नहीं था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).