एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सूरत में 35 लाख रुपये की मेफेड्रोन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में पुलिस ने 35 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सूरत में 35 लाख रुपये की मेफेड्रोन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सूरत, आठ अक्टूबर गुजरात के सूरत में पुलिस ने 35 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने मेफेड्रोन (एमडी) को मुंबई के एक आपूर्तिकर्ता से खरीदा था, ताकि वह इसे गुजरात के सूरत शहर में लोगों को बेच सके।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शहर के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आसिफ शेख को एक सार्वजनिक स्थान से पकड़ा और उसके पास से 352 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और उसने मादक पदार्थ बेचकर अपना जीवन यापन करने का निर्णय लिया था।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि वह मुंबई के एक आपूर्तिकर्ता के संपर्क में आया, जिसने उसे मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) मुहैया कराई। आरोपी हाल ही में तस्करी किए गए मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने के लिए मुंबई गया और उसे सूरत ले आया।

एसओजी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).