एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीदरलैंड दौरा रद्द होने के बाद पुरुष हॉकी टीम के शिविर को बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की संभावित खिलाड़ियों के बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में चल रहे मौजूदा शिविर को बढ़ा दिया गया है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा पाबंदियों को देखते हुए नीदरलैंड का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।

देश की खबरें | नीदरलैंड दौरा रद्द होने के बाद पुरुष हॉकी टीम के शिविर को बढ़ाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की संभावित खिलाड़ियों के बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में चल रहे मौजूदा शिविर को बढ़ा दिया गया है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा पाबंदियों को देखते हुए नीदरलैंड का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।

भारतीय पुरुष टीम को अभ्यास मैचों के लिए नीदरलैंड का दौरा करना था लेकिन स्वास्थ्य संकट को देखते हुए कोचों और साइ अधिकारियों की सिफारिश पर इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़े | IPL2020: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसकी जगह साइ ने अब राष्ट्रीय शिविरों को और अधिक समय तक जारी रखने की इजाजत दे दी है। ये शिविर 30 सितंबर को खत्म होने थे।

पुरुष टीम का शिविर अब 28 नवंबर जबकि महिला टीम का शिविर 12 दिसंबर तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

साइ के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘दोनों टीमों के हॉकी शिविर को बढ़ा दिया गया है। पुरुष टीम के शिविर को 28 नवंबर जबकि महिला टीम के शिविर को 12 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुरुष टीम कुछ अभ्यास मैचों के लिए नीदरलैंड के दौरे पर जाना चाहती थी लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मुख्य कोचों की सिफारिश पर इस विचार को रद्द कर दिया गया क्योंकि यात्रा से जोखिम जुड़ा है। इसलिए साइ ने हॉकी इंडिया के साथ सलाह मशविरे के बाद शिविर को जारी रखने का फैसला किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).