देश की खबरें | आनंद के खिलाफ जीत दर्ज करना यादगार क्षण : गुजराती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदित गुजराती की अगुवाई में भारत ने हाल में पहली बार फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में खिताब जीता लेकिन इस ग्रैंडमास्टर के करियर का यादगार पल 2019 में अपने आदर्श विश्वनाथन आनंद पर जीत दर्ज करनी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर विदित गुजराती की अगुवाई में भारत ने हाल में पहली बार फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में खिताब जीता लेकिन इस ग्रैंडमास्टर के करियर का यादगार पल 2019 में अपने आदर्श विश्वनाथन आनंद पर जीत दर्ज करनी थी।

गुजराती के नेतृत्व वाली टीम को शतरंज ओलंपियाड में रूस के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। भारतीय टीम में आनंद और कोनेरू हंपी जैसे खिलाड़ी भी थे। गुजराती के लिये यह महत्वपूर्ण पल था क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ियों की अगुवाई रह रहे थे जिन्हें देखकर वह बड़े हुए।

यह भी पढ़े | Corona Virus: प्रयोगशाला में ग्राफीन का उपयोग कर 2 कोरोना वायरसों को निष्क्रिय किया गया.

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के कार्यक्रम ‘इन द स्पोर्टलाइट’ में कहा, ‘‘यह शानदार अहसास था कि आप उन खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे जिनको देखकर आप बड़े हुए। मैं भारत के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में था लेकिन मुझे कभी उनके (आनंद) खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। इसलिए मुझे लगता था कि मैं उस अनुभव से वंचित हूं। ’’

वर्ष 2013 में ग्रैंडमास्टर बनने वाले गुजराती ने कहा, ‘‘वह 2018 था जब मुझे पहली बार आनंद के खिलाफ खेलने का मौका मिला। यह अलग तरह का अहसास था क्योंकि तब आपको उनके मजबूत और कमजोर पक्षों का पता चलता है। वह वास्तव में बहुत अच्छी याद थी जब मैंने 2019 में आखिरकार उनके खिलाफ जीत दर्ज की थी। ’’

यह भी पढ़े | मुंबई: शख्स मंगेतर का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर करता था बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

कोविड-19 के कारण जब अन्य खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी थी तब शतरंज की ऑनलाइन चैंपियनशिप का आयोजन होता रहा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण शतरंज ओलंपियाड रहा। गुजराती ने इसे देश में शतरंज के लिये नये युग की शुरुआत करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व में ऑनलाइन शतरंज को विशेष महत्व नहीं दिया जाता था। भारत में कोई भी ऑनलाइन शतरंज नहीं खेलता था। धीरे धीरे लोगों को अहसास हुआ कि यह तो अच्छा है और यह दिन प्रतिदिन प्रगति करने लगा। ओलंपियाड ने दिखाया कि शतरंज वास्तव में दर्शनीय खेल बन सकता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर