एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दुनियाभर में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर में रह रहे भारतीयों ने बृहस्पतिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

विदेश की खबरें | दुनियाभर में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग/कैनबरा, 15 अगस्त दुनियाभर में रह रहे भारतीयों ने बृहस्पतिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

चीन की राजधानी बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार ने दूतावास परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में तिरंगा फहराया, जिसमें भारतीय समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में राजदूत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश के कुछ अंश भी पढ़े।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। श्री बिवाकर चौधरी (तबला) और सुश्री मी जुआनये (संतूर) ने अपने संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।”

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में असम से आए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) दल की बिहू नृत्य प्रस्तुति बेहद खास रही।

झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस! भारत, श्रीलंका और दुनिया भर के सभी साथी नागरिकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। ”

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा।

बांग्लादेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ढाका में यह जश्न मनाया गया।

मालदीव में उच्चायुक्त मुनु महावर ने तिरंगा फहराया।

उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन भी पढ़ा।

सिंगापुर में उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने सुबह 8:30 बजे भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा।

ऑस्ट्रेलिया में, उच्चायुक्त ने राष्ट्रध्वज फहराया और प्रवासी भारतीयों तथा मिशन के अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन पढ़ा।

कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उच्चायुक्त गोपाल बागले ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद उच्चायोग में एक पेड़ लगाया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी भारतीयों को बेहतर कल की खातिर पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया!”

इसके अलावा फिजी, न्यूजीलैंड, नेपाल और कंबोडिया समेत विभिन्न देशों में भी भारतीय मिशनों और प्रवासी भारतीयों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).