एजेंसी न्यूज

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने एक और बयान दर्ज किया, अब तक 11 लोगों के बयान दर्ज किये

श्रद्धा वालकर की हत्या की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई गये दिल्ली पुलिस के एक दल ने सोमवार को इस सिलसिले में एक व्यक्ति के बयान दर्ज किये. श्रद्धा (27) की हत्या कथित रूप से उसके लिव-इन साथी आफताब अमीन पूनावाला ने की थी.

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने एक और बयान दर्ज किया, अब तक 11 लोगों के बयान दर्ज किये
Shraddha Walker

मुंबई, 21 नवंबर : श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) की हत्या की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई गये दिल्ली पुलिस के एक दल ने सोमवार को इस सिलसिले में एक व्यक्ति के बयान दर्ज किये. श्रद्धा (27) की हत्या कथित रूप से उसके लिव-इन साथी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) ने की थी. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस यहां अब तक 11 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है जिनमें दो लोगों ने 2020 में पूनावाला के कथित हमले के बाद वालकर की मदद की थी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने वालकर के पूर्व कॉल सेंटर प्रबंधक के बयान भी दर्ज किये हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वसई में उन तीन मकान मालिकों के भी बयान दर्ज किये गये हैं जिनके घरों में वालकर और पूनावाला रहे थे. यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आफताब का होगा मेडिकल चेकअप, आज हो सकता है नार्को टेस्ट

दोनों जब वसई से दिल्ली के छतरपुर में बसने आये थे तो उनका सामान लाने में मदद करने वाली कंपनी के मालिक के भी बयान दर्ज किये गये. दिल्ली पुलिस के दल ने मुंबई और पड़ोसी पालघर जिले में पिछले चार दिन के अपने दौरे में श्रद्धा के पिता विकास के बयान भी दर्ज किये हैं जिनकी शिकायत पर जांच शुरू हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).