Shraddha Murder Case: डीएनए जांच के लिए पीड़िता के पिता व भाई के रक्त के नमूने लिए गए

महरौली हत्याकांड की पीड़िता श्रद्धा वालकर के अब तक बरामद अवशेषों से डीएनए मिलान के लिए उसके पिता एवं भाई के रक्त के नमूने लिए गए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Shraddha Walker

नयी दिल्ली, 19 नवंबर : महरौली हत्याकांड की पीड़िता श्रद्धा वालकर के अब तक बरामद अवशेषों से डीएनए मिलान के लिए उसके पिता एवं भाई के रक्त के नमूने लिए गए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने एक बयान में यह भी कहा कि आरोपी द्वारा दिए गए जवाबों की "भ्रामक प्रकृति" को देखते हुए, उसके नार्को विश्लेषण परीक्षण के लिए एक आवेदन किया गया था और इसे अदालत ने मंजूरी दे दी है.

दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट पांच दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है. पुलिस के अनुसार पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए. यह भी पढ़ें : केरल में युवा मॉडल से कार में ‘बलात्कार’ के आरोप में चार गिरफ्तार

आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा तथा उन्हें कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा. पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह पता लगाने के लिए कि हड्डियां पीड़िता की हैं या नहीं, डीएनए विश्लेषण के लिए 'ए' (वालकर) के पिता और भाई के रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट