देश की खबरें | महबूबा ने जम्मू के रघुनाथ बाजार का दौरा किया, व्यापारियों से किया संवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को यहां के ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार का दौरा किया।

जम्मू, 20 फरवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को यहां के ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार का दौरा किया।

पार्टी नेताओं ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी के आर्थिक और व्यापारिक केंद्रों में से एक के रूप में मशहूर रघुनाथ बाजार में मौजूदा स्थिति का पता लगाने के लिए व्यापारियों के साथ संवाद भी किया।

उन्होंने बताया कि मुफ्ती ने रघुनाथ बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। संघ ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और प्रगति के बारे में अवगत कराया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों ने याद किया कि उनकी सरकार के दौरान बाजार के सौंदर्यीकरण की परियोजना शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि बाजार सौंदर्यीकरण परियोजना के अलावा उनकी सरकार के दौरान निर्मित अर्ध-स्वचालित बहु-स्तरीय कार पार्किंग सुविधा ने व्यापारियों को बहुत राहत प्रदान की है।

मुफ्ती ने छात्र जीवन के दौरान पुराने शहर के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा, ‘‘पुराना जम्मू शहर, इसके बाजार और इसके निवासियों की गर्मजोशी हमेशा जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के लिए एक बांधने वाली शक्ति रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज