एजेंसी न्यूज

मेघालय: जंगली मशरूम खाने से हुई मौत की संख्या बढ़कर हुई छह

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यहां एक अस्पताल में 14 साल की एक लड़की की मौत होने के बाद घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई।

मेघालय: जंगली मशरूम खाने से हुई मौत की संख्या बढ़कर हुई छह
जमात

शिलांग, पांच मई मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित एक गांव में जंगली मशरूम खाने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यहां एक अस्पताल में 14 साल की एक लड़की की मौत होने के बाद घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई।

पश्चिमी जयंतिया घाटी के अमलारेम उप संभाग में स्थित लमीन गांव के तीन परिवारों के 18 सदस्य पिछले सप्ताह जंगली मशरूम खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे।

तीनों परिवार पड़ोसी हैं और उन्होंने निकटवर्ती जंगल से लाए गए मशरूम खा लिए थे।

लमीन गांव के मुखिया गोल्डन गशंगा ने कहा कि मृतका की पहचान मरियाबा खोंगला के रूप में की गई है और पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान में उसकी मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).