मेघालय के CM कोनराड संगमा सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल से मिल सकते हैं
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शुक्रवार सुबह राज्य के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख संगमा शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे
शिलांग, दो मार्च: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Meghalaya CM Konrad Sangma) शुक्रवार सुबह राज्य के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख संगमा शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव के नतीजों के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने कहा, “उनके साथ एनपीपी और अन्य सहयोगी दलों के विधायक भी जाएंगे. वे अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
राज्यपाल से मिलने से पहले संगमा एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. राज्य में 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए. इनके मुताबिक, एनपीपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उसने 59 में से 26 सीट पर जीत दर्ज की है. वह बहुमत का आंकड़ा हासिल करने से कुछ सीट से चूक गई है. इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संगमा ने नई सरकार के गठन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है. यह भी पढ़े: North East Election Results 2023: पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में अच्छे प्रदर्शन से BJP गदगद, पीएम मोदी ने मतदाताओं का किया धन्यवाद
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 11 सीट जीती हैं। वह संगमा के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में एनपीपी की सहयोगी थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में उसने सिर्फ छह सीट जीती थीं. कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीट पर जीत हासिल की है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

