मेघालय ने पाबंदियों में छूट की घोषणा की
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक और धार्मिक सभाओं पर पाबंदी बरकरार रहेगी।
शिलॉन्ग, तीन मई मेघालय सरकार ने चार मई से कई तरह की छूट देने की शनिवार को घोषणा की जिसमें आंशिक रूप से कर्फ्यू हटाना भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक और धार्मिक सभाओं पर पाबंदी बरकरार रहेगी।
उपमुख्यमंत्री प्रीस्टोन टिनसोंग ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि शिलॉन्ग में चार मई से कर्फ्यू हटाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हालांकि, गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार रात को सात बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
उन्होंने बताया कि अभी हम जितना संभव हो सके राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करना चाहते हैं इसलिए हमने इस संबंध में अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित उपायुक्तों को शक्तियां दी हैं।
टिनसोंग ने बताया कि हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक सामान की दुकानों के अलावा शहरी इलाकों में निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शराब की सभी दुकानों को चार मई से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इन सभी गतिविधियों को इस शर्त पर अनुमति दी गई है कि सामाजिक दूरी के नियमों समेत सख्त प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह से पालन किया जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

