देश की खबरें | कोविड-19 के कारण मेघालय ने गारो हिल्स जिला परिषद का चुनाव स्थगित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) का चुनाव अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है और छह महीने के लिए 30-सदस्यीय स्थानीय निकाय के लिए प्रशासकों के एक बोर्ड की नियुक्ति की जाएगी।
शिलांग, 13 अक्टूबर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) का चुनाव अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है और छह महीने के लिए 30-सदस्यीय स्थानीय निकाय के लिए प्रशासकों के एक बोर्ड की नियुक्ति की जाएगी।
नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगुवाई वाली कार्यकारी समिति का मौजूदा कार्यकाल 18 अक्टूबर को समाप्त होगा।
संगमा ने कहा, ‘‘मौजूदा कोविड-19 स्थिति में जीएचएडीसी के लिए चुनाव कराना आसान नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से सलाह लेने के बाद हमने इसे स्थगित कर दिया है।’’
उन्होंने सोमवार की शाम कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि राज्यपाल की अध्यक्षता में एक प्रशासक मंडल छह महीने के लिए परिषद का कार्यभार संभालेगा।
यह भी पढ़े | यूपी विधानसभा के सामने महिला ने आत्मदाह की कोशिश की, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती.
कैबिनेट ने राज्य में ऊर्जा दक्षता में सुधार के लिए एक इकाई स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
बिजली विभाग के तहत मेघालय ऊर्जा दक्षता लिमिटेड (मील) की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से इस क्षेत्र में दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी।
सरकार ने आबकारी विभाग का राजस्व उत्पादन बढ़ाने के लिए एक केंद्रीय अनुबद्ध माल गोदाम (सीबीडबल्यू) स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)