Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने पर युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर जलाया, मौके पर मौत
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एक चौकाने वाली खबर हैं. यहां एक युवक ने एक युवती को जिंदा इसलिए जला दिया. क्योंकि उसने युवक का प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया. जिसके बाद वह गुस्से में आग बबूला होकर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. घटना में महिला का मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijayawada) से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं. यहां एक युवक ने एक युवती को जिंदा इसलिए जला दिया, क्योंकि उसने युवक का प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया. जिसके बाद वह गुस्से में आग बबूला होकर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. घटना में युवती की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई.
इंडिया टुडे के रिपोर्ट के अनुसार घटना आंध्र प्रदेश के हनुमानपेट इलाके में घटित हुई. मृतक पीड़िता पेशे से एक नर्स हैं. जिसके बारे में कहा जा रहा रहा है वह युवती से पिछले कुछ समय से एक तरफा प्यार करता था. वह उसे हनुमानपेट इलाके में सोमवार को अकेला पाकर प्यार के लिए प्रपोज किया. युवती द्वारा उसके प्यार के प्रस्तवा को ठुकराने के बाद वह महिला से नाराज हो गया. जिसके बाद उसे पेट्रोल डालकर जला कर मार डाला. यह भी पढ़े: Honor Killing in UP: झूठी शान के खातिर बांदा में प्रेमी जोड़े की हत्या, पहले कुल्हाड़ी मारी फिर जिंदा जलाया
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच युवती का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ हैं. पुलिस दावा कर रही हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उसके खिलाफ कड़ी से काफी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

