जरुरी जानकारी | मेघा इंजीनियरिंग रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उतरेगी, हैदराबाद में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (मेइल) की रक्षा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में उतरने की योजना है। कंपनी 500 करोड़ रुपये के निवेश से शहर में एक संयंत्र स्थापित कर रही है।

हैदराबाद, 15 जून मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (मेइल) की रक्षा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में उतरने की योजना है। कंपनी 500 करोड़ रुपये के निवेश से शहर में एक संयंत्र स्थापित कर रही है।

मेइल ने सोमवार को विज्ञप्ति में कहा कि उसने हथियार, वाहन, आयुध और अन्य रक्षा उपकरण बनाने के लिए अनिवार्य मंजूरी हासिल कर ली है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

कंपनी ने इनके विनिर्माण के लिए रक्षा खरीद नीति के तहत आवेदन किया था। यह नीति सरकार के मेक इन इंडिया पहल का ही हिस्सा है।

मेइल ने एक निर्माण कंपनी के तौर पर कामकाज शुरू किया था। बाद में कंपनी ने तेल एवं गैस, बिजली, सौर विद्युत, विमानन जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया। अब कंपनी की योजना रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उतरने की है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

मेइल समूह की आईकॉम टेली लिमिटेड पहले से देश के रक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों के साथ योगदान कर रही है।

कंपनी के अध्यक्ष श्रीनिवास बोमारेड्डी ने कहा कि सभी अनिवार्य अनुमतियां ले ली गयी हैं। हम अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के स्वप्न को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

कंपनी की योजना आयुध वाहन, हल्के लड़ाकू वाहन, सैनिकों को लाने-लेजाने वाले वाहन समेत अन्य कई वाहन बनाएगी। साथ ही कंपनी की रॉकेट लॉन्चर, मशीनगन और रॉकेट जैसे अन्य सामग्री बनाने की भी योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\