जरुरी जानकारी | मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर 2022 तक 47 रिग की आपूर्ति ओएनजीसी को करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (एमईआईएल) 86 करोड़ डॉलर मूल्य (करीब 6,000 करोड़ रुपये) के 47 तेल एवं गैस रिग अगले साल के अंत तक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी लि. को सौंपने के लिये तैयार है। हैदराबाद की बुनियादी ढांचा से जुड़ी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

अहमदाबाद, 26 अगस्त मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (एमईआईएल) 86 करोड़ डॉलर मूल्य (करीब 6,000 करोड़ रुपये) के 47 तेल एवं गैस रिग अगले साल के अंत तक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी लि. को सौंपने के लिये तैयार है। हैदराबाद की बुनियादी ढांचा से जुड़ी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

उपकरणों से युक्त तेल रिग का उपयोग तेल कुओं की खुदाई में किया जाता है।

विविध कारोबार से जुड़ी कंपनी के ऑयल रिग इकाई के प्रमुख कुमार एन.के. ने कहा कि इस इकाई के पास फिलहाल रिग और संबंधित उपकरणों के 1.5 अरब डॉलर मूल्य के आर्डर हैं। इसमें ओएनजीसी को आपूर्ति की जाने वाली 47 रिग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अगने तीन साल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से दो अरब डॉलर मूल्य के आर्डर की उम्मीद कर रही है।

कुमार ने कहा, ‘‘ओएनजीसी को 47 रिग की आपूर्ति का 35 महीने का कार्यक्रम है। हमें 2019 में अंतरराष्ट्रीय बोली प्रक्रिया के जरिये आर्डर मिला। हम 20 रिग चालू वित्त वर्ष के अंत तक और 27 की आपूर्ति अगले साल के अंत तक कर देंगे।’’

अधिकारी ने कहा कि रिग का विनिर्माण ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत नीति के तहत किया जा रहा है। एमईआईएल देश में पहली निजी कंपनी है, जिसने स्वदेशी तकनीक का उपयोग कर तेल एवं गैस की खोज करने वाला रिग बनाया है।

कंपनी ने तेल एवं गैस खुदाई के मामले में इटली की विशेषज्ञ कंपनी ड्रिलमेक का अधिग्रहण किया है। कंपनी के रिग विनिर्माण के कारखाने हैदराबाद और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में हैं।

कंपनी के 1,500 एचपी का भूक्षेत्र में खुदाई करने वाली रिग 4,000 मीटर तक तेल कुऐं की खुदाई कर सकती है। अब तक इस मशीन का आयात करना पड़ता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू