देश की खबरें | दिल्ली में सामुदायिक स्तर पर कोविड-19 के प्रसार की समीक्षा के लिए होगी बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी।

सिसोदिया ने ऑनलाइन माध्यम से मीडिया को बताया कि यदि दिल्ली में सामुदायिक स्तर पर विषाणु का प्रसार हो रहा है तो आम आदमी पार्टी सरकार को स्थिति से निपटने के लिए उसी के अनुसार रणनीति में बदलाव करना होगा।

यह भी पढ़े | Maharashtra Jan Samvad Rally: कोरोना को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, कहा- महाराष्ट्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती.

डीडीएमए के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को अपने प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल होने को कहा है।

गले में खराश की समस्या और बुखार के कारण केजरीवाल पृथक-वास में चले गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल का एक और फैसला बदला, कहा- Asymptomatic लोग 5-10 दिनों में करा सकते हैं टेस्ट.

सिसोदिया ने कहा, “मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अहम बैठक होगी। इसमें विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। यदि कल की बैठक में सामुदायिक स्तर पर विषाणु के प्रसार की पुष्टि होती है तो हमें अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी।”

बाद में उप मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “तय समय के अनुसार बैठक होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।”

सिसोदिया ने कहा, “कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलने के बारे में चर्चा होगी। अगर विषाणु का सामुदायिक स्तर पर प्रसार हुआ है तो यह कोविड-19 के विरुद्ध मुकाबले में हमारी अगली रणनीति के लिए महत्वपूर्ण होगा।”

मीडिया को मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए सिसोदिया ने कहा, “मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए वे पृथक-वास में चले गए हैं। कल उनकी कोविड-19 की जांच होगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें