एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आरएसएस के शीर्ष निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय की 19 और 20 मार्च को बेंगलुरु में बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की 19 और 20 मार्च को यहां बैठक होगी।

देश की खबरें | आरएसएस के शीर्ष निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय की 19 और 20 मार्च को बेंगलुरु में बैठक

बेंगलुरु, 14 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की 19 और 20 मार्च को यहां बैठक होगी।

आरएसएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एबीपीएस की बैठक 19 मार्च को जनसेवा विद्या केन्द्र में शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त होगी।

एबीपीएस की बैठक साल में एक बार देश के अलग अलग शहर में होती है। इस बार यह बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हो रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में आरएसएस के कार्यों का दायरा बढ़ाने और संगठनात्मक कार्यों के विस्तार तथा समेकन की योजना बनाने पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, संगठनात्मक कार्यों में शाखाओं में सुधार, प्रशिक्षण शिविरों की संख्या बढा़ना, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा नवीन प्रथाओं और अनुभवों को साझा किया जाना और आगामी वर्षों के लिये अन्य गतिविधियों की योजना बनाना शामिल है।

बैठक में आरएसएस के निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सदस्यों के शरीक होने की उम्मीद है।

बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की महिला प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).