देश की खबरें | मेरठ : रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर शोभापुर चौकी के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर शोभापुर चौकी के पास यह हादसा हुआ।

चौकी प्रभारी मोहित सक्सेना ने बताया कि आज दोपहर थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एनएच-58 पर पुलिस चौकी से पहले मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला चला रहे मुकेश (34) और ठेले पर बैठे संजीव (31) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो युवक घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत दोनों युवक भावनपुर गांव के निवासी थे।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय मुकेश खाना खाने ठेला लेकर अपने साथी के साथ घर आ रहा था और रास्ते में दो अन्य युवक भी ठेले पर सवार हो गए थे।

कंकरखेड़ा के कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। बस कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\