उत्तर प्रदेश के मेरठ में करंट की चपेट में आने से पिता और दो बेटों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव ऐंची खुर्द में सोमवार सुबह बिजली की तार से लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनको बचाने आए दो बेटों की भी करंट लगने से मौत हो गई।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव ऐंची खुर्द में सोमवार सुबह बिजली की तार से लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. उनको बचाने आए दो बेटों की भी करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, ग्राम ऐंची खुर्द निवासी पूर्णगिरी (45) के घर के मुख्य दरवाजे के बराबर में बिजली का मीटर लगा है.
उन्होंने बताया कि रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट के चलते मुख्य लाइन का तार टूटकर लोहे के दरवाजे से छू गया, जिससे गेट में करंट आ गया. पूर्णगिरी सोमवार सुबह जब गेट खोलने को गए तो वह करंट की चपेट में आए गए. यह ही पढ़े: मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, टॉयलेट बनाने के लिए मिट्टी खोद रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की करंट लगने से मौत
पुलिस के मुताबिक, पिता को बचाने गए निखिल गिरी (21) व आशुतोष (18) भी करंट की चपेट में आ गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

