खेल की खबरें | मेदवेदेव संघर्षपूर्ण जीत के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेदवेदेव एक समय दो सेट से पीछे चल रहे थे तथा चौथे सेट में उन्होंने मैच प्वाइंट भी बचाया। उन्होंने आखिर में चार घंटे 42 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को 6-7 (4), 3-6, 7-6 (2), 7-5, 6-4 से हराया।

मेदवेदेव एक समय दो सेट से पीछे चल रहे थे तथा चौथे सेट में उन्होंने मैच प्वाइंट भी बचाया। उन्होंने आखिर में चार घंटे 42 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को 6-7 (4), 3-6, 7-6 (2), 7-5, 6-4 से हराया।

आगर एलियास्सिमे पहले दो सेट में हावी रहने के बाद तीसरे सेट के टाईब्रेकर में केवल दो अंक बना पाये और फिर उन्होंने चौथे सेट के 10वें गेम में मेदवेदेव की सर्विस पर मैच प्वाइंट गंवाया। रूसी खिलाड़ी ने इसके बाद आगर एलियास्सिमे की सर्विस तोड़कर मैच बराबरी पर ला दिया।

मेदवेदेव ने निर्णायक सेट के तीसरे गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया और फिर यह सेट और मैच अपने नाम किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला यूनान के सिटसिपास से होगा जिन्होंने ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में अपना ‘परफेक्ट’ रिकॉर्ड कायम रखते हुए 11वीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर को 6-3, 6-4, 6-2 2 से पराजित किया।

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सिटसिपास का ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में रिकॉर्ड 5-0 का है लेकिन सेमीफाइनल में वह सिर्फ एक बार जीते हैं ।

इस बीच महिला वर्ग में तेज गर्मी में हुए मुकाबले में इगा स्वियातेक ने 36 वर्ष की केइया कानेपी को 4-6, 7-6 (2), 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । अब उनका सामना डेनियेले कोलिंस से होगा ।

कोलिंस ने 36 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए मैच में एलिजे कोर्नेट को 7-5, 6-1 से हराया ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट