एजेंसी न्यूज

मेडिकल कॉलेज के 47 चिकित्सा कर्मचारियों को पृथक-वास में भेजा गया

ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये एक मरीज के संपर्क में आए थे जिसके बाद इन लोगों को पृथक किया गया।

मेडिकल कॉलेज के 47 चिकित्सा कर्मचारियों को पृथक-वास में भेजा गया
जमात

अलीगढ़ (उप्र) 21 अप्रैल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के 47 चिकित्सा कर्मचारियों को पृथक-वास में भेजा गया है जिनमें आठ डॉक्टर शामिल है।

ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये एक मरीज के संपर्क में आए थे जिसके बाद इन लोगों को पृथक किया गया।

अस्पताल के मुख्य अधीक्षक प्रो.शाहिद सिद्दीकी ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण मामले के बारे में जानकारी सोमवार को मिली और मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया है।

मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर अंजुम को कथित लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्हें भी उनके परिवार सहित पृथक किया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि अस्पताल से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है कि कोरोना विशेष पृथक सुविधा केन्द्र होने के बावजूद मरीज आपात वार्ड में कैसे आया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल से यह भी पूछा गया है कि इस प्रकरण की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को क्यों नहीं दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि मरीज की एक्सरे रिपोर्ट के बारे में जिला प्रशासन को सूचना नहीं देने के लिए एक निजी डायग्नोस्टिक केन्द्र का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).