एजेंसी न्यूज

Asia Cup से पहले नहीं होगी भारत-अफगानिस्तान सीरीज, अगस्त के अंत तक तय होंगे मीडिया प्रसारण अधिकार, जय शाह ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट मैचों के मीडिया प्रसारण अधिकार अगस्त के अंत तक तय होंगे जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी शामिल होगी जो 2023 विश्व कप से पहले सितंबर में प्रस्तावित है.

Asia Cup से पहले नहीं होगी भारत-अफगानिस्तान सीरीज, अगस्त के अंत तक तय होंगे मीडिया प्रसारण अधिकार, जय शाह ने दी जानकारी
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, सात जुलाई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट मैचों के मीडिया प्रसारण अधिकार अगस्त के अंत तक तय होंगे जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी शामिल होगी जो 2023 विश्व कप से पहले सितंबर में प्रस्तावित है. यह भी पढ़ें: Wasim Jaffer On MS Dhoni: वाशिम जाफर ने एमएस धोनी के बारे में किया बड़ा खुलासा, 18 साल पहले CSK कप्तान बस ये काम कर लौटना चाहते थे रांची, यहां जानें पूरा मामला

शाह ने शुक्रवार की रात यहां मीडिया से कहा, ‘‘मीडिया अधिकार करार अगस्त के अंत तक तय किये जायेंगे. ’’ भारत विश्व कप (सितंबर) से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा और इस महासमर के बाद उससे पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा. नये मीडिया अधिकार करार की शुरुआत आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से होगी. पिछले मीडिया अधिकार 2018 से 2023 तक के लिए थे.

शाह ने साथ ही कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला को जनवरी में कराया जायेगा. इस तरह से यह अब पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले विश्व कप से पहले नहीं होगी. भारतीय पुरुष और महिला टीम हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि ए टीम और बी टीम में कोई अंतर नहीं होगा.

शाह ने कहा, ‘‘हम एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे. शीर्ष परिषद ने हमारी पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी की मंजूरी दे दी है. ’’ बीसीसीआई सचिव ने कहा कि बोर्ड भारतीय घरेलू सर्किट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोकने के लिए जल्द ही एक नीति बनायेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पूर्व निर्धारित संन्यास के चलन को रोकने के लिये नीति बनायेंगे. अधिकारी एक नीति बनायेंगे और मंजूरी के लिये भेजेंगे. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).