एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन एयर पिस्टल में पदक दांव पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और वरूण तोमर बुधवार को यहां शुरू हो रहे आईएसएसएफ विश्व कप (पिस्टल एवं राइफल) की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के पुरुष वर्ग जबकि दिव्या टीएस, ईशा सिंह और रिदम सांगवान महिला वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

खेल की खबरें | आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन एयर पिस्टल में पदक दांव पर

बाकू (अजरबेजान), नौ मई भारत के सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और वरूण तोमर बुधवार को यहां शुरू हो रहे आईएसएसएफ विश्व कप (पिस्टल एवं राइफल) की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के पुरुष वर्ग जबकि दिव्या टीएस, ईशा सिंह और रिदम सांगवान महिला वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

यह टूर्नामेंट भारत के 34 सदस्यीय दल के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अगस्त में इसी स्थान पर होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।

भारत 14 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के जरिए 2024 पेरिस ओलंपिक के अधिक से अधिक कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेगा।

भारतीय दल अजरबेजान की राजधानी में दो टुकड़ों में पहुंचा है। भारतीय टीम के हाई परफोर्मेंस निदेशक पियरे ब्युचैंप और विदेशी कोच थॉमस फार्निक तथा मुंखबायर दोरसुरेन के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

अगले पांच दिन में 10 पदक स्पर्धाएं होंगी जिसमें लगभग 50 देशों के 600 निशानेबाज हिस्सा लेंगे। प्रत्येक दिन दो पदक स्पर्धाएं होंगी।

क्रिस्टियन रिट्ज, जावेद फारोगी, दामिर मिकेच, एना कोराकाकी, डोरेन वेनेकैंप, यांग कियान, वेरोनिका मेजर और यीन क्विक्वामपोइक्स जैसे निशानेबाज इस टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).