देश की खबरें | गुरुग्राम में मांस की दुकानें, बूचड़खाने 24 अगस्त से एक सितंबर तक बंद रहेंगे : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मांस की दुकानें और बूचड़खाने जैन समाज के 'पर्यूषण पर्व' के चलते 24 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम (हरियाणा), 30 जुलाई गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मांस की दुकानें और बूचड़खाने जैन समाज के 'पर्यूषण पर्व' के चलते 24 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुपरमार्केट में 'पैकेज्ड फ्रोजन' मीट की बिक्री पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

शहर के उप-निगमायुक्त विजयपाल यादव ने कहा, ''हमें राज्य सरकार से आदेश मिला है, जिस पर अमल करते हुए हमने शहर में मांस की सभी दुकानों को 24 अगस्त से एक सितंबर की अवधि तक बंद करने का फैसला किया है। हम पर्यूषण पर्व के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध के बारे में जानकारी देने के लिए जल्द ही दुकान मालिकों की बैठक बुलाएंगे।''

उन्होंने कहा, हालांकि, सुपरमार्केट को 'पैकेज्ड फ्रोजन' मीट बेचने की अनुमति है।

निगम के इस फैसले को लेकर कई मांस दुकान मालिकों ने कहा कि अगर नौ दिन की अवधि के लिए दुकानें बंद रहती हैं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि पिछले साल 18 मार्च को नगर निगम ने हर मंगलवार शहर में मांस की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\