एजेंसी न्यूज

एमईए ने विदेश से आने वाले भारतीयों के लिए पश्चिम बंगाल की स्वीकृति का किया स्वागत

राज्य के गृह विभाग ने इससे पहले ट्वीट किया था ‘‘ पश्चिम बंगाल राज्य सरकार विभिन्न देशों में फंसे हमारे लोगों को वापस लाने को इच्छुक है और काफी समय पहले भारत सरकार को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके साथ वापस आने वाले लोगों को पृथक रखने के इंतजाम की भी जानकारी दी थी। पत्र संलग्न है। बंगाल विमानों का इंतजार कर रहा है।’’

एमईए ने विदेश से आने वाले भारतीयों के लिए पश्चिम बंगाल की स्वीकृति का किया स्वागत
जमात

नयी दिल्ली, 15 मई विदेश मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल की विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की ‘‘इच्छा’’ का शुक्रवार को स्वागत किया।

राज्य के गृह विभाग ने इससे पहले ट्वीट किया था ‘‘ पश्चिम बंगाल राज्य सरकार विभिन्न देशों में फंसे हमारे लोगों को वापस लाने को इच्छुक है और काफी समय पहले भारत सरकार को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके साथ वापस आने वाले लोगों को पृथक रखने के इंतजाम की भी जानकारी दी थी। पत्र संलग्न है। बंगाल विमानों का इंतजार कर रहा है।’’

इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल सरकार की भारतीयों को विदेश से लाने की इच्छा का स्वागत करते हैं।

श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, ‘‘ पश्चिम बंगाल सरकार की उनके राज्य के विदेश में फंसे लोगों को वापस लाने की इच्छा का स्वागत करते हैं। कोलकाता हवाईअड्डे पर यात्रियों के आगमन के बाद के लिए की गई तैयारियों की पुष्टि करें। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ अन्य राज्यों की तरह ढाका, बैंकॉक, यांगून, काठमांडू, सिंगापुर, लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क से विमानों को लाने के लिए विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया)आवश्यक है। बांग्लादेश, नेपाल और भूटान से 3,000 भारतीय नागरिकों को हमारी थल सीमा से लाने के लिए भी मंजूरी का इंतजार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).