देश की खबरें | बेंगलुरू में एक कंपनी के एमडी और सीईओ की हत्या, आरोपी पूर्व कर्मचारी फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में मंगलवार को एक निजी कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने कथित तौर पर दिनदहाड़े कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 11 जुलाई बेंगलुरु में मंगलवार को एक निजी कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने कथित तौर पर दिनदहाड़े कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान एयरॉनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी फणीन्द्र सुब्रमण्या और सीईओ वीनू कुमार के रूप में हुई है।
घटना यहां अमृताहल्ली में पंपा एक्सटेंशन में हुई।
पुलिस के मुताबिक, फेलिक्स नाम का आरोपी एयरॉनिक्स का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है और अब फरार है।
डीसीपी (उत्तर-पूर्व) लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि आरोपी ने एयरॉनिक्स कार्यालय में घुसकर एमडी और सीईओ पर "धारदार वस्तु" से हमला किया। अस्पताल ले जाते समय दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, फेलिक्स पहले एयरोनिक्स में काम करता था, लेकिन उसने अपनी कंपनी बनाने के लिए नौकरी छोड़ दी थी।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिये तलाश अभियान चला रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)