एजेंसी न्यूज

एमसीएक्स ने गैर-कृषि वस्तुओं के लिये कारोबार समय 23 अप्रैल से बढ़ाया

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने एक बयान में कहा कि एमसीएक्स गैर-कृषि जिंसों के लिये सुबह नौ बजे से रात 11.30 बजे तक काम करेगा। एक्सचेंज में पहले कारोबार का समय यही था।

एमसीएक्स ने गैर-कृषि वस्तुओं के लिये कारोबार समय 23 अप्रैल से बढ़ाया

मुंबई, 21 अप्रैल देश के सबसे बड़े जिंस वायदा बाजार मंच एमसीएक्स ने कहा है कि बृहस्पतिवार से गैर-कृषि वस्तुओं का कारोबार के लिये उसका मंच रात 11.30 बजे तक खुलेगा। ‘लॉकडाउन’ (बंद) से अब कुछ रियायत मिलने के बाद एक्सचेंज ने यह कदम उठाया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने एक बयान में कहा कि एमसीएक्स गैर-कृषि जिंसों के लिये सुबह नौ बजे से रात 11.30 बजे तक काम करेगा। एक्सचेंज में पहले कारोबार का समय यही था।

देश भर में 25 मार्च से बंद से पहले जिंस बाजारों से मार्च के मध्य से ही कोरोना वायरस महामारी के कारण व्यापक स्तर पर उतार-चढ़ाव रोकने के लिये कारोबारी समय कम करने को कहा गया था।

उसके बाद 14 अप्रैल तक कारोबारी समय 9.00 बजे से रात 11.30 बजे तक को घटाकर सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे कर दिया गया। बंद का पहला चरण 14 मार्च को ही समाप्त होना था। लेकिन इसे 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया। अब सरकार ने एहतियाती उपायों के साथ 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में बंद से थोड़ी राहत दी है।

बयान के अनुसार बाजार प्रतिभागियों से मिली जानकारी और सेबी के साथ विचार-विमर्श के बाद 23 अप्रैल से कारोबारी समय संशोधित करने का फैसला किया गया है।

इसके तहत गैर-कृषि जिंसों का कारोबार सुबह 9.00 बजे रात 23.30 तक होगा जबकि अन्य जिंसों (कपास, सीपीओ और आरबीडी पॉमोलीन समेत) के मामले में कारोबार अगले नोटिस तक शाम 5.00 बजे तक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).