देश की खबरें | एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 26 सितंबर को होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के चुनाव 26 सितंबर को होंगे। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के चुनाव 26 सितंबर को होंगे। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एमसीडी सदन की बैठक में चुनाव होंगे, जो उसी दिन आहूत की जाएगी।
इस सत्र के दौरान स्थायी समिति में रिक्त एक सीट पर सदस्य का चुनाव होगा। यह सीट भाजपा पार्षद कमल सहरावत के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई है।
रिक्त पद भरे जाने के बाद स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया के अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।
ये पद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनका एमसीडी के कार्यों पर महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, जिसमें धन का आवंटन और शहर में विकास परियोजनाओं की देखरेख शामिल है।
अठारह सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा ने हाल ही में हुए वार्ड समिति के चुनाव में सात सीटें हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की है। वार्ड समितियों से 12 सदस्य स्थायी समिति में शामिल होंगे, जिनमें से सात भाजपा पार्षद होंगे।
शेष छह सीटों में से तीन भाजपा और तीन आम आदमी पार्टी के पास हैं जो उन्होंने 2022 में हुए स्थायी समिति के पिछले चुनाव में हासिल की थी। इनमें से एक सीट कमलजीत सहरावत के इस्तीफे से खाली हुई है, जिसे भरने के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

