देश की खबरें | एमसीडी ने मच्छरों के 250 बड़े प्रजन्न स्थलों की पहचान की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शहर में मच्छरों के करीब 250 बड़े प्रजन्न स्थलों की पहचान की है।
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शहर में मच्छरों के करीब 250 बड़े प्रजन्न स्थलों की पहचान की है।
पिछले महीने 28 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के करीब 700 मामले आए थे जिनमें 400 से अधिक मामले महीने के आखिरी सप्ताह में आए थे। इस वर्ष 28 सितंबर तक डेंगू के कुल 937 मामले आए थे जिनमें से 75 मामले अगस्त में आए।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग अभियान को तेज कर दिया है। इससे डेंगू के मामलों में कमी लाने में मदद मिलेगी।
नगर निकाय ने बयान में कहा कि एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के करीब 250 प्रजन्न स्थलों की पहचान की है जहां पर बड़े पैमाने पर लार्वा मिले हैं। बयान के मुताबिक एमसीडी इन स्थानों पर कीटनाशकों का छिड़काव,फॉगिंग या बड़े जलाशयों में मच्छरों का लार्वा खाने वाली मछलियों को छोड़ने सहित विभिन्न उपाय मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी 12 जोन के बड़े जलाशयों और नालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिनपर ‘पॉवर स्प्रे टैंकरों’ और मोटर से चलने वाले पंप से छिड़काव किया जा रहा है।
बयान में कहा गया कि एमसीडी ने ‘‘ डेंगू बीमारी फैलाने वाले मच्छरों का पता लगाने के लिए उसके कर्मचारियों ने करीब 2.61 करोड़ घरों की जांच की जिनमें से 1,30,544 घरों में डेंगू मच्छरों के लार्वा मिले और 11,88,282 घरों में फॉगिंग कराई गई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)