MCD Elections 2022: जे पी नड्डा ने वजीपुर में घर-घर जाकर प्रचार किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा ने दिल्ली के वजीपुर इलाके में नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया.

बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष JP नड्डा ( Photo Credit: ANI )

नयी दिल्ली, 27 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा ने दिल्ली के वजीपुर इलाके में नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया. भाजपा के प्रचार अभियान के तौर पर नड्डा ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उन्हें पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) की प्रतियां सौंपीं. उनके साथ भाजपा के सांसद हर्षवर्धन और पार्टी के अन्य नेता थे.

शाम को नड्डा दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे. भाजपा की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड में मतदाताओं तक पहुंचने की योजना है. इसने कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत करीब 100 बड़े चेहरों को इस काम का जिम्मा सौंपा है. यह भी पढ़ें : Gujarat Elections 2022: लव जिहाद और तुष्टिकरण का विरोध है भाजपा के एजेंडे में शामिल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत विभिन्न पार्टी नेता सुबह आठ बजे शुरू हुए इस 12 घंटे के अभियान में शामिल हैं. एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Power struggle in Baramati: बारामती में 'पवार बनाम पवार' की अगली जंग? जय पवार के बयान ने तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकार की बहस को दी हवा