देश की खबरें | एमसीडी समिति के सदस्यों का चुनाव: आप के बागी सहरावत, भाजपा की रेखा गुप्ता, अन्य ने वोट डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के बागी पवन सहरावत ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के दौरान मतदान किया।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) के बागी पवन सहरावत ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के दौरान मतदान किया।

बवाना से आप पार्षद नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय के आदेश पर एमसीडी की स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव करने के लिए फिर से मतदान हो रहा है।

पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे मतदान शुरू हुआ। ओबेरॉय ने बूथ क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी है।

वोट डालने के लिए सहरावत का नाम पुकारे जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने जोरदार तालियां बजाईं। जैसे ही वह अपना मतपत्र लेने के लिए सदन के गलियारे से आगे बढ़े, आप सदस्यों ने ‘‘गद्दार’’ के नारे लगाए।

इससे अविचलित सहरावत अकड़ के साथ चलते हुए आगे बढ़े। इससे पहले दिन में बवाना के आप पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

भाजपा में शामिल हुए सहरावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के कारण उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह व्यथित थे क्योंकि एमसीडी सदन की बैठक के दौरान आप पार्षदों को हंगामा करने का निर्देश दिया गया था।

आप और भाजपा पार्षदों के बीच झड़पों और लंबे समय तक जारी हंगामे के एक दिन बाद नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए एक बार फिर एमसीडी सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई।

सुबह 10 बजे एमसीडी सदन की कार्यवाही निर्धारित समय पर फिर से शुरू नहीं हो सकी और कार्यवाही फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे कई भाजपा पार्षदों ने ‘‘अपनी घड़ी सही करो, मेयर मैडम सदन में आओ’’ के नारे लगाए।

इससे पहले जब सदस्य बैठक शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, तो कई भाजपा पार्षदों ने सदन के कक्ष में सहरावत का अभिवादन किया और ‘‘पवन सहरावत का स्वागत है’’ के नारे लगाए और अपने खेमे में उनका स्वागत करने के लिए जीत के संकेत दिए।

सहरावत भी भाजपा के पार्टी रंग से सराबोर दिखे और उन्होंने चैंबर के अंदर जीत का संकेत दिया। 250 सदस्यीय सदन में करीब 130 पार्षद दोपहर एक बजे तक वोट डाल चुके हैं।

ओबेरॉय ने बीच-बीच में पार्षदों को याद दिलाया कि बूथ क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।

आप के सदन के नेता मुकेश गोयल, उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल, महापौर चुनाव में ओबेरॉय से हारने वाली भाजपा पार्षद रेखा गुप्ता, दक्षिण दिल्ली के पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत, आप सदस्य बॉबी (ट्रांसजेंडर समुदाय के पहले पार्षद) ने मताधिकार की प्रक्रिया पूरी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\