देश की खबरें | एमसीडी ने तीन उपायुक्त व 22 अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तीन उपायुक्त (डीसी) और अलग अलग ज़ोन में 22 अतिरिक्त डीसी नियुक्त किए हैं और उन्हें विभाग आवंटित कर दिए हैं।

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तीन उपायुक्त (डीसी) और अलग अलग ज़ोन में 22 अतिरिक्त डीसी नियुक्त किए हैं और उन्हें विभाग आवंटित कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि निगम कर्मचारियों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चला रहा है और ये नियुक्ति और विभागों का आवंटन इसी का हिस्सा है। यह प्रक्रिया एक पखवाड़े में पूरी हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि निगम के केंद्रीय प्रतिष्ठान विभाग ने 24 मई को नियुक्तियों के संबंध में एक आदेश जारी किया था। बता दें कि दिल्ली की तीनों निगमों को हाल में एक कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, राजेश गोयल को सिटी-एसपी ज़ोन का डीसी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह करोल बाग, रोहिणी, केशव पुरम, सिविल लाइंस, सिटी-एसपी और नरेला ज़ोन के लिए डीसी (भूमि और संपदा) भी होंगे।

संजीव कुमार मिश्रा को डीसी (श्रम) नियुक्त दिया गया है और उन्हें शाहदरा (दक्षिण और उत्तर) जोन के लिए डीसी (फैक्ट्री लाइसेंसिंग) तथा करोल बाग, केशव पुरम, रोहिणी, सिटी-एसपी, सिविल लाइंस, नरेला और शाहदरा (दक्षिण और उत्तर) ज़ोन का डीसी (स्वास्थ्य) भी बनाया गया है।

सतनाम सिंह को निदेशक (कार्मिक प्रथम) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें करोल बाग, केशवपुरम, रोहिणी, सिटी-एसपी, सिविल लाइंस और नेरल जोन का डीसी (फैक्ट्री लाइसेंसिंग) नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि 22 अधिकारियों को एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) नियुक्त किया गया है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

हेमंत कुमार फौजदार को एकीकृत एमसीडी का एडीसी (टोल टैक्स) नियुक्त किया गया है। वह दक्षिण, मध्य, पश्चिम, नजफगढ़, शाहदरा (उत्तर और दक्षिण) जोन के लिए एडीसी (भूमि और संपत्ति) भी होंगे।

एकीकृत एमसीडी रविवार से अस्तित्व में आ गई। आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार निगम के नए विशेष अधिकारी हैं और ज्ञानेश भारती आयुक्त हैं।

एमसीडी को दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के कार्यालय के दौरान 2012 में तीन हिस्सों में बांट दिया गया था। मगर अब उत्तर, दक्षिण और पू्र्वी दिल्ली नगर निगमों को फिर से एक कर दिया गया है।

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 के तहत इनका एकीकरण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू