खेल की खबरें | एमसीए की सीआईसी कोच, अन्य पदों के लिए बुधवार को साक्षात्कार लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी नव गठित क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) विभिन्न पदों के लिए छांटे गए उम्मीदवारों का बुधवार को साक्षात्कार लेगी जिसमें सीनियर पुरुष टीम का कोच पद भी शामिल है।

मुंबई, सात सितंबर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी नव गठित क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) विभिन्न पदों के लिए छांटे गए उम्मीदवारों का बुधवार को साक्षात्कार लेगी जिसमें सीनियर पुरुष टीम का कोच पद भी शामिल है।

एमसीए ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट संघ की क्रिकेट सुधार समिति विभिन्न टीमों के कोचों के पद के लिए छांटे गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार बुधवार नौ सितंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेगी।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल थीम सॉन्ग ‘आएंगे हम वापस’ सुनकर बढ़ जाएगा दर्शकों का उत्साह, देखें वीडियो.

विश्वस्त सूत्रों ने पता चला है कि सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के छांटे गए उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलील अंकोला और मुंबई के पूर्व विकेटकीपर सुलक्षण कुलकर्णी शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार सीआईसी विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी।

यह भी पढ़े | Jwala Gutta Gets Engaged to Vishnu Vishal: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने जन्मदिन पर साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल से की सगाई, देखें लेटेस्ट फोटोज.

संघ ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है लेकिन यह नहीं बताया कि कौन सा उम्मीदवार किस पद के लिए दावेदारी पेश कर रहा है।

सीआईसी के प्रमुख पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच लालचंद राजपूत हैं जबकि समीर दिघे और राजू कुलकर्णी इसके अन्य सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट