खेल की खबरें | एमसीए ने एजीएम और क्रिकेट की बहाली पर पवार से सलाह मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी आम सभा की वार्षिक बैठक के संचालन और शहर में क्रिकेट की बहाली को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से सलाह मांगी है।

मुंबई, छह जुलाई मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी आम सभा की वार्षिक बैठक के संचालन और शहर में क्रिकेट की बहाली को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से सलाह मांगी है।

पवार एमसीए, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी फिलहाल महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा है जिसकी अगुआई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि पवार के साथ दो दिन बैठक हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम एजीएम कराना चाहते हैं इसलिए पवार से मुलाकात की। अगर हम सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हैं तो हमें इसके संचालन की स्वीकृति मिली सकती है जो अच्छा रहेगा।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश.

एमसीए के 300 से अधिक सदस्य हैं। संघ ने हाल में अपने सदस्यों को सर्कुलर जारी करके शीर्ष परिषद को क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) की नियुक्ति करने की सहमति देने की अपील की थी। यह समिति खेल से जुड़ी सभी नियुक्तियां करती है।

एमसीए के संविधान के अनुसार एजीएम में सीआईसी की नियुक्ति की जाती है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पवार ने प्रतिनिधिमंडल सें कहा कि एमसीए जिन समस्याओं का सामना कर रहा है उसे लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से मुंबई में क्रिकेट ठप्प पड़ा है। मुंबई इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित भारतीय शहरों में शामिल है।

बैठक में एमसीए का प्रतिनिधित्व उसके अध्यक्ष विजय पाटिल, सचिव संजय नाईक, संयुक्त सचिव शाहआलम शेख और सीईओ सीएस नाईक ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट