नयी दिल्ली, 10 अगस्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार की शाम 22 वर्षीय एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू के रहने वाले साल 2018 बैच के एमबीबीएस छात्र को अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था और कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्या के लिए उसका इलाज चल रहा था।
एम्स सूत्रों ने बताया कि उसने वार्ड से एक घंटे का ब्रेक लिया था। उसके बाद वह हॉस्टल 19 की छत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी।
घटना की सूचना पुलिस को शाम करीब 6 बजे दी गई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वह छात्रावास की छत से कूद गया और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY