देश की खबरें | तेलंगाना में एमबीबीएस छात्र ने झील में कूदकर जान दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के हैदराबाद में बीबीनगर स्थित एम्स के एक एमबीबीएस छात्र ने कथित तौर पर एक झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 15 मई तेलंगाना के हैदराबाद में बीबीनगर स्थित एम्स के एक एमबीबीएस छात्र ने कथित तौर पर एक झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मृतक छात्र केरल का रहने वाला था और दोपहिया वाहन पर छात्रावास से निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा।
जब उसके दोस्तों को शक हुआ तो उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। छात्र के पिता को हैदराबाद से करीब 40 किलोमीटर दूर बीबीनगर में एक झील के पास उसके लोकेशन का पता चला।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने झील के पास छात्र का दोपहिया वाहन, जूते और फोन बरामद किया।
पुलिस ने तैराकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

